छत्तीसगढ़: दिव्यांग केंद्र में बच्ची से रेप, नशे में धुत कर्मचारियों ने कई के कपड़े फाड़कर फेंके, बच्चे बोल और सुन नहीं सकते

Must Read

छत्तीसगढ़ में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जशपुर स्थित समर्थ दिव्यांग केंद्र में केयर टेकर और चौकीदार ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। कर्मचारियों ने दिव्यांग बच्चों से मारपीट और अश्लील हरकत की। आरोपियों ने बच्चों के कपड़े फाड़ दिए और उन्हें नग्न हालत में कैंपस में भागने के लिए मजबूर कर दिया। चौकीदार ने 15 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म किया। जबकि कई अन्य बच्चियों से यौन उत्पीड़न की बात सामने आई है। घटना 3 दिन पुरानी है। जब बच्चियों से उनके परिजन मिलने पहुंचे तो इसका पता चला।


खनिज न्यास मद के तहत राजीव गांधी शिक्षा मिशन की ओर से इस दिव्यांग केंद्र का संचालन किया जाता है। घटना 22 सितंबर देर रात की है। बताया जा रहा है कि घटना की रात हॉस्टल अधीक्षक वहां नहीं थे। बच्चों की जिम्मेदारी यहां के केयर टेकर राजेश राम और चौकीदार नरेंद्र भगत पर थी। दोनों रात करीब 11 बजे शराब के नशे में धुत केंद्र में पहुंचे। वहां आरोपियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और सो रहीं बच्चों को जगा दिया। हॉस्टल में 22 दिव्यांग बच्चे और 12 बच्चियां रहती हैं। कोई भी बोल और सुन नहीं सकता है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दिव्यांग आदिवासी युवक का मिट्टी का घर भरभराकर ढहा,परिवार पड़ोसी के घर रहने मजबूर,बारिश ने छीना आशियाना, अब मदद की आस

दिव्यांग आदिवासी युवक का मिट्टी का घर भरभराकर ढहा,परिवार पड़ोसी के घर रहने मजबूर,बारिश ने छीना आशियाना, अब मदद...

More Articles Like This

- Advertisement -