बड़ी खबर- एक बार फिर दिल्ली प्रवास पर गए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव… सियासी अटकलें हुईं तेज

Must Read

अभी-अभी सूत्रों से खबर आ रही है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक बार फिर से दिल्ली प्रवास पर निकल गए हैं। दिल्ली दौरे की खबर आते ही सत्ता के गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
बता दें कि आज स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग की समीक्षा बैठक ली थी। जिसके तत्काल बाद ही वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। लम्बे समय से दिल्ली प्रवास पर रहे स्वास्थ्य मंत्री आज अचानक फ़िर लौट गए हैं दिल्ली। अनुमान है कि वहां वे हाइकमान से मिल सकते हैं।
सिंहदेव अभी परसों ही दिल्ली से वापस रायपुर पहुंचे थे। इन दिनों प्रदेश में ढाई-ढाई साल का मुद्दा गरमाया हुआ है जिसके चलते छत्तीसगढ़ के अधिकांश नेता, मंत्री व कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि उनके एक समर्थक ने जानकारी दी कि उनका यह दिल्ली दौरा राजनीतिक नहीं है। वे इस दफा पारिवारिक आयोजन में शामिल होने गए हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्रीराम दरबार में तीजा-रक्षाबंधन का रंग, हजारों बहनों संग पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मनाया पर्व,

श्रीराम दरबार में तीजा-रक्षाबंधन का रंग, हजारों बहनों संग पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मनाया पर्व, नमस्ते कोरबा :- डीडीएम...

More Articles Like This

- Advertisement -