छ.ग.बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष के भतीजे की हत्या, पकड़े गए आरोपी

Must Read

बड़ी खबर है गरियाबंद जिले से जहां छ.ग. बीज निगम अध्यक्ष के भतीजे संदीप चंद्राकर के हत्या करने के मामले में फिंगेश्वर पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है ।


पूरे शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पता चला कि फिंगेश्वर के सूखा नदी के पास मछली मार्केट में एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है, घटना रविवार सुबह 12:00 का है ,मृतक संदीप चंद्राकर सोरिद खुर्द का रहने वाला है जो वर्तमान में महासमुंद में रहा था बताया जाता है कि महासमुंद के पूर्व विधायक और बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर के भतीजे हैं जो पेशेे से एक व्यापारी थे और मछली व्यापार सम्बंधित पैसे की लेनदेन के लिए वह फिंगेश्वर पहुंचा जहां फ्रेस मछली मार्केट दुकान में पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और मछली मार्केट में मौजूद युवकों ने संदीप चंद्राकर पर ताबड़तोड़ हथियारों से वार कर लहूलुहान कर दिए जिससे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए और हॉस्पिटल ले जाते वक्त संदीप की मौत हो गई । घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फ़िलहाल जिले अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर व फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर ने बताया कि हत्या के आरोप में नरहरी राजवंशी, राहुल राजवंशी, हरिशचंद्र दास ग्राम पिपरौद थाना गोबरा नयापारा निवासी को गिरफ्तार कर लिए है। दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : एक पुल नहीं… बचपन का सवाल है! मुड़धोवा के बच्चों से पूछिए, विकास के दावों और हकीकत के बीच कितनी गहरी...

Sunday special : एक पुल नहीं... बचपन का सवाल है! मुड़धोवा के बच्चों से पूछिए, विकास के दावों और...

More Articles Like This

- Advertisement -