*ओवर स्पीड चलने वाले 25 वाहनों पर कार्यवाही*

Must Read

कोरबा। सड़कों पर ओवर स्पीड के चलते बढ़ रहे सड़क हादसे के मद्दनेजर यातायात पुलिस कोरबा ने आज दिनांक 26.08.2021 को स्पीड राडार गन से 25 वाहनों पर ओवर स्पीडिंग की कार्यवाही की गई।
सभी का मौके पर चालान किया गया और भविष्य में निर्धारित गति सीमा पर ही वाहन चलाने की हिदायत दी गई।
ज्ञात हो कि कोरबा जिले में जनवरी से अब तक सड़क हादसे में करीब 140 लोंगो की मृत्यु हो चुकी है। इनमे से अधिकतर मामलों में वाहन चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खोने की वजह से दुर्घटना हुई है। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल के निर्देश पर यातायात प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक श्री शिव चरण परिहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने 25 वाहनों पर ओवर स्पीड की कार्यवाही की। उन पर 12500 का जुर्माना वसूला गया। यातायात सूबेदार भुनेश्वर कश्यप ने बताया कि प्रभारी ने बताया कि ओवर स्पीड में चालान किया गया है। उनका लाइसेंस 03 माह निलंबन के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। माह जनवरी से लेकर अब तक ओवर स्पीड पर 500 कार्यवाही हो चुकी है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -