*गड्ढों में तब्दील हुई पंडित रविशंकर शुक्ल नगर की सड़कें चलना हुआ दुश्वार*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: हम बात कर रहे हैं कोसाबाड़ी क्षेत्र के एक बड़े पॉश इलाके वार्ड क्रमांक 23 पंडित रविशंकर शुक्ल नगर बारिश की वजह से यहां की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई है.जिनमें बरसात का पानी भरा हुआ है जिससे कि आवागमन में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.ऐसा नहीं है कि इन गड्ढों पर नगर निगम प्रशासन का ध्यान नहीं जाता लेकिन निगम प्रशासन के अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं उन्हें आम जनता की परेशानियों से कोई मतलब नहीं रह गया.हम यहां ऐसा इसलिए लिख रहे हैं क्योंकि रविशंकर नगर जोन ऑफिस जाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को इसी सड़क का इस्तेमाल करना होता है. बार-बार शिकायत करने पर भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है,

अब यहां पर देखना लाजमी होगा कि नगर निगम प्रशासन पंडित रविशंकर शुक्ल नगर के सड़कों की खबर कब लेगा. कि यहां पर भी सड़क के लिए कॉलोनी वासियों को किसी बड़े जन आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा ,

नमस्ते कोरबा के लिए कमलेश तिवारी के रिपोर्ट

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -