बड़ी खबर- पूर्व मंत्री बृजमोहन के पीएसओ ने खुद को मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस

Must Read

छत्तीसगढ़ की राजधानी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पूर्व मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल की सुरक्षा में तैनात उनके पीएसओ ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।
सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। तैनात पीएसओ का नाम आरक्षक विशंभर राठौर बताया गया है। उसने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है। हालांकि आरक्षक ने खुदकुशी क्यों की है, फिलहाल इसका जवाब किसी के पास नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सर्विस रिवाल्वर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से भी चर्चा नहीं हो पाई है। बहरहाल मामले की जांच के बाद ही वास्तविकता का पता चल सकेगा। इस घटना को लेकर पूर्व मंत्री अग्रवाल के साथ ही उनका पूरा स्टाफ हतप्रभ है, क्योंकि बृजमोहन अग्रवाल की टीम में इस तरह की यह पहली घटना है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अग्रवाल सभा चुनाव में आशीष गोयल की उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत, समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प

अग्रवाल सभा चुनाव में आशीष गोयल की उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत, समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने...

More Articles Like This

- Advertisement -