*IAS को हटाने एक लॉबी सक्रिय… शराब की बोतलों के साथ फोटो वायरल कर बदनाम करने की जा रही साजिश*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: बेहद कम समय में में जिले में अपनी छवि गढ़ने वाली आईएएस को कुछ लोग पचा नही पा रहे है। उनके भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के उनके उद्देश्य से नाराज एक खेमा ज़िलाधीश को बदनाम करने सक्रिय हो गया है। उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत शराब की बोतलों के साथ उनकी तस्वीरे वाइरल किया गया ,और इसे ताजा मामला बताया गया फिर तस्वीर पोस्ट करने माफी भी मांग ली गई।
आपको बताते चले कि कोरबा में पदस्थ होते ही जिले में चले रहे भ्रष्टाचार पर लगातार ब्रेक लगा है, जिससे कमीशनखोर ठेकेदारों में आतंक फैला हुआ है और चंदे की रकम अपने आकाओं तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

भ्रष्टाचारियों पर एक के बाद एक हो रहे कार्यवाही से जिले के भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वही खनिज न्यास मद से उल्टे सीधे प्रोजेक्ट से काम करने वाले ठेकेदार व राजनीतिक नेता भी कलेक्टर के आक्रामक कार्य शैली से नाराजगी से भरे हुए है। पदस्थापना के बाद से कर्तव्यनिष्ठ जिलाधीश को कई तरह से साधने के प्रयास भी किया गया, पर सेटिंग  न होने से बौखलाए लोग अब उन्हें हटाने की साजिश लगातार  रच रहे है। हालांकि महीने भर की पोस्टिंग की वजह से उन्हें आसानी से हटाया भी नही जा सकता। यही वजह है कि उनकी साफसुथरी छवि पर दाग लगाकर एक मुद्दा बनाने का प्रयास करते हुए शराब की बोतलों के साथ उनकी तस्वीर वायरल की जा रही है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -