*मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना,शहर में दो स्थानों पर खुलेंगी सस्ती दवा की दुकानें*

Must Read
नमस्ते कोरबा :-:मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजनांतर्गत कोरबा शहर में दो स्थानों पर सस्ती दवा की दुकानें खोली जाएंगी। आज आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने दवा दुकानों हेतु उपयुक्त स्थल निर्धारित करने हेतु शहर का भ्रमण किया, विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया तथा घंटाघर साहित्य भवन के समीप एवं पुराना बस स्टैण्ड स्थित दाल-भात केन्द्र के रिक्त स्थल को दवा दुकानों हेतु चिन्हाकित करते हुए तत्संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
        प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत  प्रदेश के सभी जिलों के साथ-साथ कोरबा में भी सस्ती दवा की दुकानें शासन के निर्देशानुसार खोली जानी है, इन दुकानों के खुलने से आमनागरिकों को सस्ती दर पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। कोरबा शहर में उपयुक्त स्थानों पर सस्ती दवा की दुकानें खोलने हेतु स्थल का चिन्हाकन करने हेतु आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने आज निगम के अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण किया। उन्होने जिला अस्पताल, घंटाघर सियान सदन, साहित्य भवन के समीप, पुराना बस स्टैण्ड स्थित भवन जिसमें पूर्व में दाल-भात केन्द्र संचालित था, सहित अन्य विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया तथा घंटाघर साहित्य भवन के समीप एवं पुराना बस स्टैण्ड स्थित भवन में सस्ती दवा की दुकानों को खोलने हेतु चिन्हाकित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं त्वरित रूप से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर उन्होने गीतांजलि भवन स्थित बस स्टैण्ड साईड की दुकानों का निरीक्षण किया, गीताजलि भवन स्थित सभा हाल आदि का निरीक्षण करते हुए पुराने बस स्टैण्ड में पेयजल की समुचित व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री अशोक शर्मा, कार्यपालन अभियंता ए.के.शर्मा, जोन कमिश्नर आर.के चौबे, संपदा अधिकारी श्रीधर बनाफर, डॉ.संजय तिवारी, अशोक बनाफर, एच.आर.बघेल, गोयल सिंह विमल, भावेश यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।   
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -