नमस्ते कोरबा -:- कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा लगातार क्षेत्र की समस्याओं को उचित मंच पर उठाते हुए निराकरण करने की मांग की जाती रही है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य हरीश परसाई ने शनिवार को एरिया रेल मैनेजर कोरबा के साथ बैठक की। बैठक में एआरएम ने श्री परसाई को बताया कि कोरबा रेलवे स्टेशन में लिफ्ट लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जा चुकी है। जल्द ही इसका लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा। इसी क्रम में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए सुनालिया नहर पुल से रेलवे स्टेशन मार्ग पर अंडर ब्रिज बनाने की मांग पर रेलवे ने अपनी सहमति देते हुए प्रकिया प्रगति पर होना बताया है।
सांसद ज्योत्सना महंत ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को इस संबंध में पत्र लिखा था। इस पर संज्ञान लेते हुए रेलवे ने लिफ्ट की स्वीकृति देते हुए 2 माह के अंदर सुविधा मिल जाने की बात कही है ।वहीं सुनालिया रेलवे क्रॉसिंग में अंडर ब्रिज बनाने के लिए प्रकिया प्रगति पर है। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई ने बताया कि सांसद द्वारा लिखे पत्र के संबंध में रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति कि पहली बैठक में ही संबंधित प्रस्ताव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी उन्होंने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है लिफ्ट की सुविधा जल्द मिलेगी। वहीं सुनालिया अंडर ब्रिज के संबंध में बताया गया कि निगम की अनापत्ति मिलना बाकी है इसके पश्चात आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी इस संबंध में हरीश परसाई ने निगम आयुक्त कुलदीप शर्मा से चर्चा कर रेलवे के साथ समन्वय बना कर कार्य करने की बात कही है।
Must Read
- Advertisement -
More Articles Like This
- Advertisement -









