*कोरोना को हराना है तो वैक्सीन जरूर लगवाएं-प्रदीप राय पार्षद पौड़ीबहार वार्ड क्रमांक 29*

Must Read
नमस्ते कोरबा :: कोरोना से लोगों को सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू किया गया है,जिले में 10 दिन के बाद जाकर वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है. इसी के साथ टीकाकरण केंद्रों में लोगों की लाइन लग गई जिले में दूसरे डोज के टीकाकरण के लिए लोगों का इंतजार बना हुआ था. ऐसे लोगों को मोबाइल के माध्यम से पास के टीकाकरण केंद्रों की जानकारी दी गई वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ लोगों को ज्ञात हुआ कि अब स्थिति अनुकूल हो गई है. सभी केंद्रों में सुबह से ही काफी संख्या में लोग पहुंच गए थे जरूरी प्रक्रियाओं की पूर्ति के साथ जिन लोगों को सुविधा के साथ टीकाकरण किया गया जिले में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में विभिन्न वार्ड के पार्षदों,स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हुए कर्मचारी नगर निगम के कर्मचारी,स्वास्थ्य मितानिन एवं समाजसेवी संगठनों का योगदान महत्वपूर्ण रहा जिससे कि जिले में सुचारू रूप से टीकाकरण अभियान संचालित हो रहा है,
शहर के वार्ड क्रमांक 29 सामुदायिक केंद्र में टीकाकरण के लिए वार्ड पार्षद द्वारा समुचित व्यवस्था करने के पश्चात सुबह से ही लोगों की लाइन लग गई है, कुछ लोगों को रजिस्ट्रेशन में परेशानी होने पर पार्षद द्वारा जिला चिकित्सालय सीएमओ सर के पास भेजा गया एवं उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया ,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“माँ के नाम” लगाए पौधे भी नहीं बचे:एक साल में 200 पौधे सूखे,जिम्मेदारों पर उठे गंभीर सवाल

“माँ के नाम” लगाए पौधे भी नहीं बचे:एक साल में 200 पौधे सूखे,जिम्मेदारों पर उठे गंभीर सवाल नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -