नमस्ते कोरबा :: सभी नर्सिंग होम-क्लीनिकों के पंजीयनों की होगी जांच – कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समय सीमा की बैठक के दौरान जिले में संचालित सभी नर्सिंग होम और क्लीनिकों के पंजीयन संबंधी जांच करने के निर्देश बैठक में मौजूद अनुविभागीय अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल क्लीनिकों का मौका-मुआयना कर क्लीनिक चलाने के लिए नर्सिंग होम एक्ट के तहत जरूरी पंजीयन की जांच की जाए। जिले में बिना लाइसेंस का पंजीयन के चलने वाले अस्पताल-नर्सिंग होम पर कार्रवाई की जाए। नर्सिंग होम संचालन से संबंधित सभी दस्तावेज, डिग्री एवं मान्यता की भी जांच की जाए।
More Articles Like This
- Advertisement -







