Wednesday, February 4, 2026

*चोरी और दुष्कर्म के फरार आरोपियों को पकड़ा गया पुलिस के द्वारा*

Must Read
नमस्ते कोरबा :: कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा जिले का कार्यभार ग्रहण करने के बाद से जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारीयो को महिला संबंधी अपराधो के रोकथाम तथा पुराने लंबित प्रकरणो के निराकरण तथा गैर कानूनी के प्रभारी रोकथाम तथा लघु अधिनियम की अधिक
से अधिक कार्यवाही तथा माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटो की तामिली हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू द्वारा समय समय पर सभी प्रभारीयो को मार्ग दर्शन प्रदानकिया जाता है। आज दिनांक 08.07.2021 को थाना प्रभारी कोतवाली विवेक शर्मा एवं चौकी प्रभारी रामपुर उप निरी, मयंक मिश्रा के नेतृत्व में स्थायी वारंट तामिली हेतु विशेष अभियान के दौरान माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोरबा के न्यायालय के दाप्रक 2613/2016 तथा 2614/2016 धारा 457, 380, 34 भादवि के स्थायी वारंटी दिलचंद आदिले पिता बेदराम आदिले उम्र 23 वर्ष साकिन करूमौहा चौकी रजगामार थाना बालको नगर जो पूर्व मे भी चोरी के कई प्रकरणो में जेल जा चूका है और लंबे समय से फरार चल रहा था को घेराबंदी कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

इसी तरह एक फरार आरोपी जोकि नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का अपराध दर्ज था उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साल भर पूर्व पीड़िता के परिजनों ने रामपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी के निर्देष पर मामले को सुलझाने पुलिस की टीम आरोपी परमजीत सिंह उर्फ सोनू सरदार की तलाष में जुटी रही। इस बीच आरोपी की मौजूदगी जांजगीर जिले के ग्राम पोड़ी भाटा में होने की बात पता चली। पुलिस ने तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ अपहरण,बलात्कार और पाॅक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*21वे वर्ष में प्रवेश करेगा स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट, चरम पर होगा रोमांच*

*21वे वर्ष में प्रवेश करेगा स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट, चरम पर होगा रोमांच* कोरबा। ऊर्जाधानी कोरबा के साथ...

More Articles Like This

- Advertisement -