Saturday, February 21, 2026

*बिना काम करवाएं फर्जी बिलों पर सरकारी पैसों का बंदरबांट-विवादित रेंजर लक्ष्मण पात्रे का कारनामा*

Must Read

नमस्ते कोरबा :: कुछ दिन पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ बातचीत की कथित ऑडियो को जारी कर चर्चा में आए बालकों परीक्षेत्र के रेंजर लक्ष्मण पात्रे का एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें वह पैसों की लेनदेन के लिए ठेकेदारों से किस कदर बहस कर रहे हैं देखा जा सकता है,

बालको वन परिक्षेत्र के विवादित पूर्व रेंजर लक्ष्मण पात्रे एवं ठेकेदार के बीच कमीशनखोरी के लेनदेन को लेकर जोरदार बहस हुई, साफ शब्दों में सुना जा सकता है और देखा भी जा सकता है कि रेंजर लक्ष्मण पा और ठेकेदार के बीच जो बहस हो रही है वह पूरी तरह से बिना कार्य करवाए मजदूरी के तौर पर आहरित शासकीय धन से कमीशन के तौर पर बंदर बांट से जुड़ी हुई है। जानकारी मिल रही है कि एक लम्बे समय से बालको वन परिक्षेत्र में पदस्थ रहे लक्ष्मण पात्रे अपने अधिकारों का गलत उपयोग करते हुए बालको वन परिक्षेत्र में फर्जी कार्यों को दर्शाकर कराए गए कार्य के लिए मजदूरी की राशि को फर्जी व्यक्ति के बैंक खाते में आहरित कराते रहे हैं। और बाद में इस राशि के एवज में एक बड़ा हिस्सा कमीशन के तौर पर उन्हें स्वयं प्राप्त होता रहा है उसी राशि के लेनदेन का विवाद होने की बात कही जा रही हैं।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी*

*बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी* नमस्ते कोरबा : बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी), रायपुर द्वारा...

More Articles Like This

- Advertisement -