शारदीय नवरात्रि पर कोरबा शहर एवं बालको क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

Must Read

शारदीय नवरात्रि पर कोरबा शहर एवं बालको क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

नमस्ते कोरबा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्रों में भी नवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक दुर्गा पंडालों का निर्माण कर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। वहीं अनेक स्थानों पर गरबा एवं डांडिया सहित विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं युवा उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

माता रानी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा शहर एवं बालको क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। उन्होंने क्षेत्र में स्थापित विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न पंडालों में पहुंचकर वहां की गई साज-सज्जा, विद्युत रोशनी, आकर्षक झांकियों तथा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आयोजन समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर नवरात्रि पर्व के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्साह और समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न भोग भंडारा आयोजनों में भी उनहोंने भागीदारी की.

इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि शारदीय नवरात्रि केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का भी उत्सव है। मां दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि कोरबा की पहचान हमेशा से धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की रही है। नवरात्रि के अवसर पर शहर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक जिस उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन हो रहे हैं, वह इसी सामाजिक एकजुटता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पंडालों और गरबा आयोजनों में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवा उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज में मेल-जोल और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

पूर्व मंत्री ने सभी आयोजन समितियों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए माता रानी से कोरबा सहित पूरे क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

बालको क्षेत्र में जयसिंह अग्रवाल के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचने पर आयोजन समितियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Read more :- चमकती सजावट, दम तोड़ती व्यवस्था!विकास की चमक के पीछे छिपी कोरबा शहर कर की बदहाली!

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महामृत्युंजय मंदिर में बढ़ रही ज्योति कलशों की संख्या, कन्या पूजन और पूर्णाहुति के साथ नवरात्रि का समापन,संत परंपरा और साधना से जुड़ा है...

महामृत्युंजय मंदिर में बढ़ रही ज्योति कलशों की संख्या, कन्या पूजन और पूर्णाहुति के साथ नवरात्रि का समापन,संत परंपरा...

More Articles Like This

- Advertisement -