विधायक मरकाम का मोबाइल हैक, WhatsApp से मांगे 76 हजार,पार्सल के नाम पर आया फोन, नंबर हैक होने के बाद परिचितों को भेजे गए पैसे मांगने के मैसेज

Must Read

विधायक मरकाम का मोबाइल हैक, WhatsApp से मांगे 76 हजार,पार्सल के नाम पर आया फोन, नंबर हैक होने के बाद परिचितों को भेजे गए पैसे मांगने के मैसेज

नमस्ते कोरबा। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम का मोबाइल नंबर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने विधायक के WhatsApp नंबर का इस्तेमाल करते हुए उनके परिचितों और शुभचिंतकों से 76 हजार रुपए भेजने की मांग शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक ने लोगों से किसी भी तरह के झांसे में नहीं आने की अपील की है।

विधायक मरकाम के अनुसार मंगलवार को उनके मोबाइल पर पार्सल से संबंधित एक फोन आया था। बातचीत के दौरान उनका मोबाइल नंबर हैक कर लिया गया। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उनके WhatsApp नंबर से ही परिचितों को मैसेज भेजकर रुपए की मांग शुरू कर दी।

मामले का पता चलते ही विधायक ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मित्रों और शुभचिंतकों को सतर्क किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी से भी रुपए की आवश्यकता नहीं है और उनके नंबर से पैसे मांगने वाला कोई भी संदेश मिलने पर उस पर भरोसा न करें।

विधायक ने लोगों से अपील की कि उनके नाम से यदि पैसे या किसी अन्य मदद की मांग वाला संदेश आए तो पहले फोन कर इसकी पुष्टि करें। उन्होंने साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता बरतने और किसी भी तरह की ठगी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना देकर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।

Read more :- एक घर के दो चिराग, बेटे की आसमानी उड़ान तो बेटी की हाईकोर्ट में पहचान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक घर के दो चिराग, बेटे की आसमानी उड़ान तो बेटी की हाईकोर्ट में पहचान

एक घर के दो चिराग, बेटे की आसमानी उड़ान तो बेटी की हाईकोर्ट में पहचान नमस्ते कोरबा : किसी परिवार...

More Articles Like This

- Advertisement -