‘गणपति नाइट्स 3.0’ में थिरकेंगे डांस के सितारे, विजेताओं पर होगी नकद पुरस्कारों की बरसात

Must Read

‘गणपति नाइट्स 3.0’ में थिरकेंगे डांस के सितारे, विजेताओं पर होगी नकद पुरस्कारों की बरसात

नमस्ते कोरबा। युवा गणेश पूजा उत्सव समिति के तत्वावधान और क्रेजी डांस ग्रुप एंड अकादमी के प्रबंधन में ‘गणपति नाइट्स 3.0’ डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन 19 सितंबर को डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर फेज-2, निहारिका-कोसाबाड़ी में किया जाएगा। गणेश उत्सव के रंग में सजे इस आयोजन में शहर और आसपास के डांस प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।

प्रतियोगिता में सोलो, डुओ और ग्रुप तीन श्रेणियों में प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। आयोजकों के अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को आकर्षक नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 7 हजार, द्वितीय 5 हजार, तृतीय 3 हजार, चतुर्थ 2500, पांचवां 2 हजार, छठा 1500, सातवां 1000 और आठवां पुरस्कार 500 रुपए रखा गया है।

प्रतियोगिता में पंजीयन के लिए सोलो 150 रुपए, डुओ 200 रुपए और ग्रुप एंट्री 350 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने युवाओं और डांस प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है।

पंजीयन एवं जानकारी के लिए संपर्क:

📞 7772909090, 7581893005

Read more :- गणपति कृपा पाने की आस्था… 16 किलो के मेवा लड्डू पर लगेगी लाखों की बोली,शिवाजी नगर में तेलुगु समाज की अनूठी परंपरा

बुंदेली में गूंजेगा श्याम नाम, 80 किलो फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार,होगा अलौकिक श्रृंगार, 56 भोग और भजन संध्या में उमड़ेंगे श्रद्धालु

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

गणपति कृपा पाने की आस्था… 16 किलो के मेवा लड्डू पर लगेगी लाखों की बोली,शिवाजी नगर में तेलुगु समाज की अनूठी परंपरा

गणपति कृपा पाने की आस्था… 16 किलो के मेवा लड्डू पर लगेगी लाखों की बोली,शिवाजी नगर में तेलुगु समाज...

More Articles Like This

- Advertisement -