श्री श्याम मंदिर में 4 से 6 सितंबर तक होगा भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Must Read

 श्री श्याम मंदिर में 4 से 6 सितंबर तक होगा भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

नमस्ते कोरबा : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मिशन रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 4 से 6 सितंबर तक भव्य श्री कृष्ण कथा एवं जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम मित्र मंडल, कोरबा द्वारा किया जा रहा है।

आयोजन के पहले दिन 4 सितंबर को रात्रि 8 बजे से श्री कृष्ण जन्म कथा एवं जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 5 सितंबर को दोपहर 4 से रात 8 बजे तक श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं 6 सितंबर को भगवान श्री कृष्ण के विवाह प्रसंग के साथ फूलों की होली का आयोजन होगा।

तीनों दिन बाबा श्री श्याम का अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग एवं दिव्य अखंड ज्योत विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कथा प्रवाहक श्री आनंद कृष्ण ठाकुरजी, परम धाम वृंदावन द्वारा कथा का रसपान कराया जाएगा।

श्री श्याम मित्र मंडल ने श्रद्धालुओं से परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित आयोजन में शामिल होकर श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं कथा का आनंद लेने तथा बाबा श्री श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Read more :- Korba breaking :देवपहरी जलप्रपात में फंसे तीन दोस्त,रातभर टापू पर बिताई,वीडियो कॉल से मांगी मदद,मौके पर रेस्क्यू टीम

खबर अपडेट – देवपहरी जलप्रपात में फंसे तीनों युवक सुरक्षित बाहर निकाले गए

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कोरबा के MJM हॉस्पिटल को मिली राष्ट्रीय पहचान, NABH मान्यता के साथ गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा के नए मानक की ओर बढ़ा कदम*

*कोरबा के MJM हॉस्पिटल को मिली राष्ट्रीय पहचान, NABH मान्यता के साथ गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा के नए...

More Articles Like This

- Advertisement -