बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव रद्द होने पर ग्रामीण महिलाओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार

Must Read

बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव रद्द होने पर ग्रामीण महिलाओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार

नमस्ते कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 10 अंतर्गत बरबसपुर में प्रस्तावित नई शराब दुकान खोलने के निर्णय का ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं द्वारा किए गए कड़े विरोध और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा ग्रामीणों के समर्थन में किये गए हस्तक्षेप के बाद आखिरकार आबकारी विभाग ने इस प्रस्ताव को निरस्त कर दिया है।

बरबसपुर में शराब दुकान खोले जाने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं महिलाओं ने इसका विरोध करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से समर्थन की मांग की थी। ग्रामीणों की भावनाओं को देखते हुए श्री अग्रवाल स्वयं बरबसपुर पहुंचे और ग्रामीणों के बीच स्पष्ट रूप से कहा था कि “जहां ग्रामीणों की इच्छा नहीं होगी, वहां शराब दुकान खोलने नहीं दी जाएगी। मैं हर परिस्थिति में ग्रामीणों के साथ खड़ा हूं।”

मौके से ही उन्होंने कोरबा जिले के आबकारी अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा कर बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव को तत्काल रोकने तथा ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करने की बात कही थी। इसके बाद आबकारी विभाग द्वारा बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव अंततः निरस्त कर दिया गया।

प्रस्ताव निरस्त होने के बाद बरबासपुर की लगभग 50-60 महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल जयसिंह अग्रवाल के निवास पहुंचा और उनका आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि ग्रामीणों की आवाज को मजबूती से उठाने और उनके साथ खड़े होने के लिए वे श्री अग्रवाल के प्रति आभारी हैं।

इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने महिलाओं एवं ग्रामीणों का आभार स्वीकार करते हुए कहा कि “यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि ग्रामीणों की एकजुटता और उनकी भावना की जीत है। मैं हमेशा जनता और ग्रामीणों के साथ खड़ा रहा हूं और जहां भी उनकी जरूरत होगी, उनके अधिकार एवं हित के लिए पूरी मजबूती से आवाज उठाता रहूंगा।”

उन्होंने कहा कि बरबसपुर की महिलाओं ने जिस दृढ़ता और एकजुटता के साथ अपनी बात रखी, वह सराहनीय है। जनता की इच्छा और सामाजिक हित से जुड़े ऐसे मामलों में उनकी आवाज को अनसुना नहीं किया जाना चाहिए।

Read more :- न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मरीज के साथ किया ध्वजारोहण,बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने डॉ. चंदानी ने दोहराई प्रतिबद्धता

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कटघोरा के कारखाना एरिया में दो कारों की भिड़ंत, अंधा मोड़ बना हादसों की वजह

कटघोरा के कारखाना एरिया में दो कारों की भिड़ंत, अंधा मोड़ बना हादसों की वजह नमस्ते कोरबा : नगर के...

More Articles Like This

- Advertisement -