न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मरीज के साथ किया ध्वजारोहण,बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने डॉ. चंदानी ने दोहराई प्रतिबद्धता

Must Read

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मरीज के साथ किया ध्वजारोहण,बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने डॉ. चंदानी ने दोहराई प्रतिबद्धता

नमस्ते कोरबा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। निर्धारित समय सुबह 9 बजे ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर डॉ. एस. चंदानी ने प्रदेश व जिला वासियों को स्वतन्त्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस हमें स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले सेनानियों के बलिदान, व्यक्तित्व और आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की सेवा करने का जज्बा प्रदान करता है।

हम सभी को अपने जीवन में महापुरुषों, देशप्रेमियों के चरित्र, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना को आत्मसात करना चाहिए। यह पर्व राष्ट्रीय एकता, शांति और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है।

डॉ. चंदानी ने अस्पताल के समस्त चिकित्सकों एवं स्टाफ से नई ऊर्जा और नई शक्ति के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। उन्होंने अपनी प्रतिबध्दता दोहराते हुए कहा कि मरीजों की सेवा और उनके स्वास्थ्य की देखभाल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ध्वजारोहण कार्यक्रम में डॉ. एस. पालीवाल, डॉ. आर. पालीवाल, डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. नीतीश भट्ट, डॉ. नीलेश भट्ट, डॉ. गजेंद्र कुमार, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. शिवानी प्रगदा, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. रिया, डॉ. रतनदीप तिवारी, डॉ. नंद, डॉ. आशीष यादव सहित रूना रागिनी, राजेश चंदानी, नाहिदा परवीन, अंकिता चक्रवर्ती एवं सभी विभागों के एचओडी व स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में चिकित्सकों एवं सीनियर एडमिन स्टाफ द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को मिष्ठान वितरित किया गया।

Read more :- कोरबा यूथ मलयाली समाज के ओणम समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा यूथ मलयाली समाज के ओणम समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा यूथ मलयाली समाज के ओणम समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा। कोरबा यूथ मलयाली समाज...

More Articles Like This

- Advertisement -