स्कूल पहुंचने से पहले थमी शिक्षक की सांस, बाइक की टक्कर से मौत

Must Read

स्कूल पहुंचने से पहले थमी शिक्षक की सांस, बाइक की टक्कर से मौत

नमस्ते कोरबा :- कटघोरा थाना क्षेत्र के जेंजरा में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक सहायक शिक्षक की मौत हो गई। स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रहे शिक्षक को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम जेंजरा निवासी अजय थवाईत (49) प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार सुबह उनकी पत्नी उन्हें स्कूटी से सड़क तक छोड़कर घर लौट गई थीं। इसके कुछ देर बाद अजय थवाईत स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल शिक्षक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read more :- कमिश्नर से बदसलूकी पर लामबंद हुए पार्षद, कलेक्टर-एसपी से की कार्रवाई की मांग,राहुल बैग संचालक के व्यवहार का विरोध

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -