सर्वमंगला चौक में चालक को आई झपकी, गार्डन में जा घुसा कोयला लोड ट्रेलर

Must Read

सर्वमंगला चौक में चालक को आई झपकी, गार्डन में जा घुसा कोयला लोड ट्रेलर

नमस्ते कोरबा :- बुधवार देर रात सर्वमंगला चौक के पास तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए मंदिर के पास गार्डन में जा घुसा और पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि राहगीरों के नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर कुसमुंडा क्षेत्र से कोयला लोड कर कनवेरी मार्ग की ओर जा रहा था। रात करीब 12 बजे सर्वमंगला चौक के पास चालक को झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। ट्रेलर रेलिंग तोड़ते हुए गार्डन में घुस गया और पलट गया। चालक के केबिन में फंसने पर स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

सूचना पर सर्वमंगला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रेलर हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है।

Read more :- स्कूल पहुंचने से पहले थमी शिक्षक की सांस, बाइक की टक्कर से मौत

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -