कमिश्नर से बदसलूकी पर लामबंद हुए पार्षद, कलेक्टर-एसपी से की कार्रवाई की मांग,राहुल बैग संचालक के व्यवहार का विरोध

Must Read

कमिश्नर से बदसलूकी पर लामबंद हुए पार्षद, कलेक्टर-एसपी से की कार्रवाई की मांग,राहुल बैग संचालक के व्यवहार का विरोध

नमस्ते कोरबा :- नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पांडेय के साथ कथित बदसलूकी और निगम कार्यालय में हंगामा करने की धमकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पावर हाउस रोड स्थित राहुल बैग स्टोर के संचालक के व्यवहार के विरोध में नगर निगम के लगभग सभी पार्षद एकजुट हो गए हैं। पार्षदों ने एक राय होकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया और संबंधित व्यापारी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की।

बताया गया कि स्वच्छता व्यवस्था को लेकर निगम की कार्रवाई के दौरान राहुल बैग स्टोर के संचालक ने कमिश्नर आशुतोष पांडेय सहित निगम के अन्य अधिकारियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं निगम कार्यालय पहुंचकर शहर के लोगों को साथ लाकर हंगामा करने की धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है।

इस घटना को लेकर पार्षदों में नाराजगी है। पार्षदों का कहना है कि नगर निगम शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। ऐसे में अधिकारियों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उनका कहना है कि किसी भी व्यापारी या नागरिक को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन अधिकारियों के साथ बदसलूकी या कार्यालय में हंगामे की धमकी देना उचित नहीं ठहराया जा सकता।

पार्षदों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर राहुल बैग स्टोर के संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच भी इस मुद्दे पर एकजुटता देखने को मिल रही है।

Read more :- कचरे पर ‘हॉट टॉक’,थाने में FIR का तड़का,निगम की कार्रवाई के बाद व्यापारी ने भी खोला मोर्चा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा

मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -