पौड़ीबहार में गीता देवी मेमोरियल स्कूल में चोरों ने पहले छलकाए जाम,फिर उड़ाया सामान

Must Read

पौड़ीबहार में गीता देवी मेमोरियल स्कूल में चोरों ने पहले छलकाए जाम,फिर उड़ाया सामान

नमस्ते कोरबा :- जिले में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पौड़ीबहार स्थित गीता देवी मेमोरियल स्कूल परिसर में अज्ञात चोरों ने पहले शराब पार्टी की और फिर स्कूल का सामान लेकर फरार हो गए। सुबह स्कूल पहुंचे शिक्षक-कर्मचारियों ने परिसर में शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल गिलास और अन्य सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए।

जांच करने पर स्कूल से जरूरी सामग्री समेत अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

घटना ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल परिसर में चोरों का दाखिल होना, वहां बैठकर शराबखोरी करना और फिर इत्मीनान से सामान लेकर निकल जाना बताता है कि बदमाशों को पुलिस की सक्रियता का कितना खौफ है। सवाल यह है कि अगर रात में पुलिस की नियमित गश्त हो रही थी तो स्कूल परिसर में शराब की महफिल कैसे जम गई और चोर वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल कैसे गए?

Read more :- बुधवारी बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने टूटा नाली का स्लैब, मालवाहक वाहन धंसा; करोड़ों के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में ‘Gen Z Protest’ एकलव्य स्कूल खाने में कीड़े और बदइंतजामी से भड़के छात्र, सड़क पर लगा दिया जाम

कोरबा में ‘Gen Z Protest’ एकलव्य स्कूल खाने में कीड़े और बदइंतजामी से भड़के छात्र, सड़क पर लगा दिया...

More Articles Like This

- Advertisement -