धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोरबा में जयसिंह अग्रवाल बोले “छात्रों ने मोदी सरकार का घमंड झुका दिया”

Must Read

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोरबा में जयसिंह अग्रवाल बोले “छात्रों ने मोदी सरकार का घमंड झुका दिया”

नमस्ते कोरबा :- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को कोरबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने इसे देशभर के छात्रों, युवाओं और लोकतंत्र की जीत बताते हुए केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

एक मंत्री का इस्तीफा नहीं बल्कि छात्रों की आवाज को दबाने की राजनीति और केंद्र सरकार के अहंकार की हार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं बल्कि छात्रों की आवाज को दबाने की राजनीति और केंद्र सरकार के अहंकार की हार है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं ने साबित कर दिया है कि लोकतांत्रिक तरीके से किया गया संघर्ष अंततः सत्ता को भी झुकने पर मजबूर कर देता है।

जयसिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक मामलों ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया, लेकिन केंद्र सरकार लंबे समय तक जिम्मेदारी स्वीकार करने से बचती रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले दिन से ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की थी और संसद से लेकर सड़क तक छात्रों के पक्ष में आवाज उठाई।

20 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस बल का प्रयोग किया गया

उन्होंने 20 जुलाई को नई दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस बल का प्रयोग किया गया, लेकिन युवाओं ने अपना आंदोलन जारी रखा और आज उनका संघर्ष सफल हुआ। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की ताकत सबसे बड़ी होती है और छात्रों के संकल्प ने सरकार को निर्णय लेने पर मजबूर किया।

केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं, केंद्र सरकार को शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए मजबूत व्यवस्था बनानी चाहिए

पूर्व मंत्री ने कहा कि केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। केंद्र सरकार को शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऐसी मजबूत व्यवस्था बनानी चाहिए, जिससे भविष्य में पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि देश का युवा अब अपने भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं करेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी कर छात्रों के संघर्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Read more :- मानसून में हरियाली की चादर ओढ़े कोरबा के जंगल, बादलों की अठखेलियों ने बढ़ाई प्राकृतिक सुंदरता

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कोल पिच में लगी आग पर पाया गया काबू**नगर सेना, अग्निशमन एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की संयुक्त कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना**कलेक्टर ने दिए...

*कोल पिच में लगी आग पर पाया गया काबू**नगर सेना, अग्निशमन एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की संयुक्त कार्रवाई से...

More Articles Like This

- Advertisement -