सड़क तक बढ़े रैंप और अवैध छज्जों पर काशीनगर में देर शाम तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Must Read

सड़क तक बढ़े रैंप और अवैध छज्जों पर काशीनगर में देर शाम तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

नमस्ते कोरबा :- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम के तहत नगर निगम ने मंगलवार को पुराने काशी नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए बस्ती के भीतर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया। अभियान के दौरान घरों के बाहर सड़क तक बढ़ाकर बनाए गए रैंप और दुकानों के सामने निर्धारित सीमा से बाहर निकले छज्जों को ध्वस्त किया गया।

निगम अधिकारियों के अनुसार कई मकानों के रैंप सार्वजनिक सड़क तक फैले हुए थे, जिससे वाहनों और राहगीरों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। वहीं कई दुकानों के छज्जे भी स्वीकृत सीमा से बाहर तक निकले हुए थे, जिससे सड़क की चौड़ाई प्रभावित होने के साथ सुरक्षा संबंधी खतरा भी बना हुआ था।

कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, लेकिन निगम अधिकारियों ने समझाइश देकर अभियान जारी रखा। विरोध के बावजूद पूरी कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की गई। विशेष बात यह रही कि अंधेरा होने के बाद भी निगम का अमला मौके पर डटा रहा और देर शाम तक बुलडोजर लगातार चलता रहा।

Read more :- महापौर के 16 महीने के रिपोर्ट कार्ड पर विपक्ष के पार्षदों का पलटवार,कहा दावों से अलग है शहर की हकीकत,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

15 अक्टूबर से रामलीला का मंचन: मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी ने ली प्रेसवार्ता, श्रीराम का किरदार निभाने वाले कलाकार ने...

15 अक्टूबर से रामलीला का मंचन: मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी ने ली प्रेसवार्ता, श्रीराम का...

More Articles Like This

- Advertisement -