कोरबा-बाल्को मार्ग से आवागमन करने वालों के लिए खुशखबरी, ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल के लिए बन सकता है वैकल्पिक मार्ग, देखिए क्या कहा कलेक्टर ने

Must Read

कोरबा-बाल्को मार्ग से आवागमन करने वालों के लिए खुशखबरी, ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल के लिए बन सकता है वैकल्पिक मार्ग, देखिए क्या कहा कलेक्टर ने

नमस्ते कोरबा :- शहर को बालको क्षेत्र से जोड़ने वाले व्यस्ततम मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल की मरम्मत के दौरान आवागमन बाधित न हो इसके लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की संभावना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बुधवार को ध्यानचंद चौक से रूमगरा होते हुए बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा से रिसदी चौक तक निर्माणाधीन सड़क और ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग का विस्तृत प्राक्कलन (एस्टीमेट) शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ताकि पुल मरम्मत के दौरान भारी वाहनों और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।

कलेक्टर ने ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक बन रही लगभग 5.74 किलोमीटर लंबी टू-लेन सीसी सड़क का भी पैदल निरीक्षण किया। हाल की बारिश से प्रभावित हिस्सों को देखकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरा होने तक सड़क की नियमित निगरानी की जाए तथा हर 15 दिन में आवश्यक मरम्मत कर आवागमन सुगम बनाए रखा जाए। उन्होंने दोहराया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा होना चाहिए।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में पुल की मरम्मत के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसलिए वैकल्पिक मार्ग की संभावना का निरीक्षण किया गया है। गौरतलब है कि जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत से ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा से रिसदी चौक तक 5.74 किलोमीटर लंबी टू-लेन सीसी सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल की मरम्मत का कार्यादेश भी जारी हो चुका है।

Read more :- *बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से शहर के मुख्य मार्गों के डामरीकरण के लिए 17 करोड़ से अधिक की राशि हुई जारी*

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से शहर के मुख्य मार्गों के डामरीकरण के लिए 17 करोड़ से...

More Articles Like This

- Advertisement -