बारिश थमी तो मुस्कुराई कोरबा की वादियां,शबाब पर पहुंचा परसाखोला वाटरफॉल

Must Read

बारिश थमी तो मुस्कुराई कोरबा की वादियां,शबाब पर पहुंचा परसाखोला वाटरफॉल

नमस्ते कोरबा :-  लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने जहां कोरबा जिले में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं अब बारिश थमते ही प्रकृति ने अपना सबसे खूबसूरत रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर बिछी हरियाली, बादलों की ओट में छिपी वादियां और पूरे वेग से बहते झरने जिले की प्राकृतिक संपदा को नई पहचान दे रहे हैं। ऐसे ही मनोहारी दृश्यों के बीच बालको से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित परसाखोला वाटरफॉल इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है।

करीब 60 फीट की ऊंचाई से गिरती जलधारा इस बार वर्षों बाद अपने सबसे भव्य स्वरूप में दिखाई दे रही है। सफेद फेनिल पानी चट्टानों से टकराकर ऐसी छटा बिखेर रहा है, मानो पहाड़ों की गोद से दूध की धारा बह रही हो। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित यह जलप्रपात प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफरों और सैलानियों को अपनी ओर खींच रहा है।

तेज बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों के जलस्रोत पूरी तरह लबालब हैं। यही वजह है कि जिले के अधिकांश जलप्रपात जीवंत हो उठे हैं, लेकिन परसाखोला की खूबसूरती सबसे अलग नजर आ रही है। झरने के ऊपर तैरते बादल, आसपास फैली हरियाली और ठंडी हवाएं यहां आने वालों को मानसून पर्यटन का यादगार अनुभव दे रही हैं

यदि परसाखोला सहित जिले के अन्य प्राकृतिक स्थलों पर पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाए, तो कोरबा औद्योगिक जिले के साथ-साथ प्राकृतिक पर्यटन की भी एक मजबूत पहचान बना सकता है। मानसून के इस मौसम में यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है।

Read more :- Korba breaking :जेल में बनी दोस्ती, बाहर रची लूट की साजिश… राज ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सीतामणी में दर्जनभर घरों में घुसा पानी,उफनाए नाले का पानी वैष्णो दरबार मोहल्ले तक पहुंचा, घरेलू सामान बर्बाद; हर साल की समस्या पर उठे...

सीतामणी में दर्जनभर घरों में घुसा पानी,उफनाए नाले का पानी वैष्णो दरबार मोहल्ले तक पहुंचा, घरेलू सामान बर्बाद; हर...

More Articles Like This

- Advertisement -