Korba breaking :जेल में बनी दोस्ती, बाहर रची लूट की साजिश… राज ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

Must Read

Korba breaking :जेल में बनी दोस्ती, बाहर रची लूट की साजिश… राज ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

नमस्ते कोरबा :- छुरीकला स्थित राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट की कोशिश करने वाले गिरोह का आखिरकार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। करीब एक सप्ताह तक चली तकनीकी जांच, 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और कई जिलों में लगातार दबिश के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि तीसरा आरोपी अब भी फरार है।

हत्या, दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुके थे आरोपी, चोरी की बाइक और देशी कट्टे से दिनदहाड़े वारदात की थी कोशिश; एक आरोपी अब भी फरार

पुलिस जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि तीनों आरोपी पहले हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर अपराधों में जेल की सजा काट चुके हैं। जेल के भीतर ही उनकी दोस्ती हुई और वहीं उन्होंने रिहाई के बाद बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई।

घटना 1 जुलाई की दोपहर की है। छुरीकला स्थित राज ज्वेलर्स में तीन लोग बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल से ग्राहक बनकर पहुंचे। तीनों ने गमछे से चेहरा ढंक रखा था, जबकि उनमें से एक आरोपी महिला के भेष में था। चांदी की अंगूठी दिखाने के बहाने दुकानदार को काउंटर तक बुलाया गया। इसी दौरान एक आरोपी ने दुकान का दरवाजा बंद कर दिया, दूसरे ने देशी कट्टा निकालकर व्यापारी की छाती पर तान दिया और मिर्च पाउडर डालने का प्रयास किया। तीसरा आरोपी बैग में जेवर भरने लगा।

इसी बीच दुकान के बाहर लोगों की हलचल बढ़ने पर बदमाश घबरा गए और लूट पूरी किए बिना भाग निकले। हड़बड़ी में वे देशी कट्टा और चोरी की मोटरसाइकिल भी घटनास्थल पर छोड़ गए, जो पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुई।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मामले की जांच शुरू की। साइबर तकनीक, मुखबिर तंत्र और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। जांच में पता चला कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी जंगलों के रास्ते जशपुर, पत्थलगांव, धरमजयगढ़, सीतापुर और अंबिकापुर क्षेत्र में लगातार ठिकाने बदल रहे थे।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गोपाल सिंह गोंड और परदेशी राठिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों पहले घटना से इंकार करते रहे, लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्यों के सामने उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामले का तीसरा आरोपी विष्णु प्रसाद राठिया अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध देशी कट्टे का इंतजाम किया था तथा वारदात से पहले पूरी रेकी की थी। यदि स्थानीय लोगों की सतर्कता नहीं होती तो लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए जाते।

इस कार्रवाई में कटघोरा थाना, साइबर सेल और विशेष टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

Read more :- बालको क्षेत्र के आजाद नगर पुलिया पर 3 फीट ऊपर बहा पानी, सड़कें बनी तालाब; नगर निगम की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,740SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“महापौर संजू देवी राजपूत ने जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण; राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश”

"महापौर संजू देवी राजपूत ने जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण; राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश" नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -