सीतामणी में दर्जनभर घरों में घुसा पानी,उफनाए नाले का पानी वैष्णो दरबार मोहल्ले तक पहुंचा, घरेलू सामान बर्बाद; हर साल की समस्या पर उठे सवाल

Must Read

सीतामणी में दर्जनभर घरों में घुसा पानी,उफनाए नाले का पानी वैष्णो दरबार मोहल्ले तक पहुंचा, घरेलू सामान बर्बाद; हर साल की समस्या पर उठे सवाल

नमस्ते कोरबा :- लगातार हुई मूसलाधार बारिश से शहर के सीतामणी क्षेत्र में स्थित प्रमुख नाला उफान पर आ गया, जिससे इलाके में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए। नाले का पानी ओवरफ्लो होकर वैष्णो दरबार मोहल्ले सहित आसपास की बस्तियों में घुस गया। देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक घरों में पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घरों में पानी घुसने से राशन, कपड़े, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान खराब हो गए। कई घरों में बर्तन और अन्य सामान पानी में तैरते दिखाई दिए। अचानक आई इस स्थिति से परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की नौबत आ गई। लगातार बारिश के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि नाले के चौड़ीकरण और स्थायी सुधार की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति पैदा हो जाती है। उनका आरोप है कि समय रहते नाले की सफाई और सुधार कार्य नहीं होने से जलभराव की समस्या और गंभीर हो गई है।

इधर प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा सीतामणी नाले के स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना बनाकर शीघ्र अमल करने की मांग की है। मौसम विभाग की ओर से लगातार बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

Read more :- Korba breaking :जेल में बनी दोस्ती, बाहर रची लूट की साजिश… राज ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से शहर के मुख्य मार्गों के डामरीकरण के लिए 17 करोड़ से अधिक की राशि हुई जारी*

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से शहर के मुख्य मार्गों के डामरीकरण के लिए 17 करोड़ से...

More Articles Like This

- Advertisement -