“महापौर संजू देवी राजपूत ने जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण; राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश”

Must Read

“महापौर संजू देवी राजपूत ने जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण; राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश”

नमस्ते कोरबा : लगातार हो रही बारिश से कोरबा शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। इसे देखते हुए महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने बालको एवं दर्री क्षेत्र के जलभराव प्रभावित इलाकों का पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर हालात का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तत्काल जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निगम अधिकारियों को आवश्यक संसाधनों के साथ लगातार मैदान में मौजूद रहने तथा जलभराव से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

नगर निगम की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय है और जलभराव की समस्या के त्वरित समाधान के लिए पंपों के माध्यम से पानी निकासी सहित अन्य आवश्यक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तत्काल नगर निगम को दें।

Read more :- Korba breaking :जेल में बनी दोस्ती, बाहर रची लूट की साजिश… राज ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

बालको क्षेत्र के आजाद नगर पुलिया पर 3 फीट ऊपर बहा पानी, सड़कें बनी तालाब; नगर निगम की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से शहर के मुख्य मार्गों के डामरीकरण के लिए 17 करोड़ से अधिक की राशि हुई जारी*

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से शहर के मुख्य मार्गों के डामरीकरण के लिए 17 करोड़ से...

More Articles Like This

- Advertisement -