कोरबा ब्रेकिंग : सीतामणी में दूसरे दिन भी चली बुलडोजर कार्रवाई,रज्जाक अली का कथित अवैध मकान-दुकान पूरी तरह जमींदोज

Must Read

कोरबा ब्रेकिंग : सीतामणी में दूसरे दिन भी चली बुलडोजर कार्रवाई,रज्जाक अली का कथित अवैध मकान-दुकान पूरी तरह जमींदोज

नमस्ते कोरबा :- भाजपा नेता पर हमले के आरोपी और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के सीतामणी स्थित कथित अवैध मकान एवं दुकान पर प्रशासन की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। भारी पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और बुलडोजर चलाकर पूरे निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

बताया जा रहा है कि पहले दिन सीमित संसाधनों और छोटी जेसीबी मशीन के कारण कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी थी। इसके चलते निर्माण का कुछ हिस्सा बच गया था। सोमवार को प्रशासन पर्याप्त मशीनरी और बड़े बुलडोजर के साथ दोबारा मौके पर पहुंचा और शेष निर्माण को भी जमींदोज कर कार्रवाई पूरी कर दी।

कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे। प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर ने कथित अवैध मकान और दुकान के बचे हुए हिस्से को भी ध्वस्त कर दिया।

गौरतलब है कि भाजपा नेता पर हुए हमले के मामले में आरोपी रज्जाक अली के खिलाफ कार्रवाई के बाद प्रशासन ने उसके सीतामणी स्थित कथित अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की थी, जिसे दूसरे दिन पूरी तरह अंजाम दे दिया गया। प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Read more :- अपराधियों पर मंत्री “लखन” का जीरो टोलरेंस, पहले कबाड़ी अब रज्जाक खान के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,710SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सुबह हुआ विवाद,दोपहर में सोते साथी का फोड़ दिया सिर… ओवरब्रिज के नीचे हमाल की हत्या, एक घंटे में आरोपी गिरफ्तार

सुबह हुआ विवाद,दोपहर में सोते साथी का फोड़ दिया सिर... ओवरब्रिज के नीचे हमाल की हत्या, एक घंटे में...

More Articles Like This

- Advertisement -