भैसमा बाजार में ‘माहामाया होटल’ बना निशाना,बेखौफ चोरों का धावा,CCTV में कैद

Must Read

भैसमा बाजार में ‘माहामाया होटल’ बना निशाना,बेखौफ चोरों का धावा,CCTV में कैद

नमस्ते कोरबा :- जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसमा बाजार चौक में स्थित माहामाया होटल में देर रात अज्ञात चोरों ने फिल्मी अंदाज में धावा बोलकर नकदी सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना तड़के करीब 3:50 बजे की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोर सुनसान रात का फायदा उठाते हुए होटल के अंदर घुसे और वहां रखी नकदी व अन्य सामान समेटकर फरार हो गए। वारदात इतनी शातिराना तरीके से अंजाम दी गई कि आसपास किसी को भनक तक नहीं लगी।

सुबह जब होटल संचालक रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। सामान बिखरा पड़ा था और नकदी गायब थी। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लगातार वारदातों से बढ़ी दहशत

भैसमा और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों और ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।

पुलिस पर सवाल, चोर बेखौफ

ताजा घटना ने एक बार फिर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिरकार, जब शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, तो सुरक्षा के दावों की हकीकत क्या है? यह सवाल अब आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।

Read more :- *बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,710SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक*

*बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक* नमस्ते कोरबा : भारत एल्यूमिनियम...

More Articles Like This

- Advertisement -