एसईसीएल की ठेका कंपनी टीएमसी के खिलाफ ग्रामीणों का उबाल,अभद्रता के आरोप पर सड़क जाम

Must Read

एसईसीएल की ठेका कंपनी टीएमसी के खिलाफ ग्रामीणों का उबाल,अभद्रता के आरोप पर सड़क जाम

नमस्ते कोरबा :- जिले के सिंघाली और भेजीनारा गांव में एसईसीएल की ठेका कंपनी टीएमसी के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए अरदा के मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने कंपनी के कुछ कर्मचारियों पर किसानों और महिलाओं से अभद्रता एवं गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में एसईसीएल के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। इसी दौरान कथित रूप से कंपनी कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बनी, जिसमें अभद्र व्यवहार का आरोप सामने आया। घटना के बाद ग्रामीणों ने बांकी मोंगरा थाना में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई, घटना की जांच तथा भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की है। प्रशासन द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Read more :- पाली में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्री गंभीर घायल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

नालियां जाम कचरे के ढेर और बदबू से बेहाल मुड़ापार, सफाई व्यवस्था की अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, श्रमदान कर स्वयं साफ की नालियां

नालियां जाम कचरे के ढेर और बदबू से बेहाल मुड़ापार, सफाई व्यवस्था की अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, श्रमदान...

More Articles Like This

- Advertisement -