*अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह – 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया संकल्प*

Must Read

*अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह – 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया संकल्प*

नमस्ते कोरबा : अदाणी कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल),पताड़ी में विश्व पर्यावरण सप्ताह-2026 का समापन समारोह सोमवार को सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केपीएल के चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री समीर कुमार मित्रा थे। इसके साथ ही केपीएल प्रोजेक्ट साइट हेड श्री ए राजागुरु सहित कई अधिकारी व कर्मचारीगण समारोह में मौजूद रहे।

पुरस्कार वितरण संग प्लास्टिक उपयोग कम करने के उद्देश्य से बाँटे 700 जूट बैग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केपील के पर्यावरण व बागवानी विभाग के संयुक्त प्रयास से दिनांक 5 से 15 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। जिसमें “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से पौधरोपण सहित पर्यावरण क्विज, चित्रकला एवं मॉडल प्रतियोगिता व जन जागरूकता जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया गया।

समापन अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री समीर कुमार मित्रा ने कहा कि, “पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है और वृक्षारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है।“

इस वर्ष “प्रकृति से प्रेरित जलवायु संरक्षण — हमारे भविष्य के लिए” थीम के तहत आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 1500 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया, जिसके अंतर्गत प्लांट परिसर एवं कॉलोनी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। समापन समारोह में केपीएल प्रबंधन ने पूरे सप्ताह की गतिविधियों की सराहना करते हुए सहभागियों को सम्मानित किया।

साथ ही सप्ताह भर आयोजित कार्यक्रमों में से एक पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। केपील प्रोजेक्ट से रजत श्रीवास्तव ने प्रथम, सायदीप पांडेय ने द्वितीय तथा सुरेश भटनागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नॉन-एग्जीक्यूटिव वर्ग में कुसलेश्वर सिंह राठिया प्रथम, शशि कुमार भारद्वाज द्वितीय एवं शोविंद कुमार तृतीय रहे, जबकि सांत्वना पुरस्कार साधना दिव्या को मिला।

एग्जीक्यूटिव वर्ग में पंकज सोनी प्रथम, अभिजीत आटकरे द्वितीय तथा जान्हवी भांडरकर और मनोज तिवारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में बच्चों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित चित्रकला एवं मॉडल प्रतियोगिता में भी उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली।

जूनियर वर्ग में अनविका मिश्रा प्रथम, तान्या पटेल द्वितीय एवं प्रणिका सोनी तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि सीनियर वर्ग में दृष्टि साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कर्मचारियों वर्ग में भीम चौहान प्रथम तथा उर्वशी गोरे एवं मंजू पाटले संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं मॉडल प्रतियोगिता में शैजल महंत एवं मिहिका सिन्हा की टीम प्रथम रही। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री मित्रा ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहपूर्वक व उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कृत भी किया।

वहीं केपील कॉलोनी में महिलाओं के लिए आयोजित पर्यावरण क्विज में खुशबू सिंह ने प्रथम, साई प्रजन्ना मुला ने द्वितीय एवं अपर्णा रक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक उपयोग कम करने के उद्देश्य से 700 जूट बैग का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्व निभाने का संकल्प लिया। क्षेत्र में हरित विकास को बढ़ावा देने की दिशा में केपीएल का प्रयास लगातार जारी हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

CGPSC परीक्षा प्रक्रिया पर जयसिंह अग्रवाल के सवाल, 187 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से बाहर करने पर उठाई आपत्ति

CGPSC परीक्षा प्रक्रिया पर जयसिंह अग्रवाल के सवाल, 187 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से बाहर करने पर उठाई आपत्ति नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -