कोरबा में टोल फ्री की मांग तेज: युवा कांग्रेस ने NHAI को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Must Read

कोरबा में टोल फ्री की मांग तेज: युवा कांग्रेस ने NHAI को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

नमस्ते कोरबा :- जिले में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजाओं पर स्थानीय वाहनों से वसूली, दुर्घटनाओं और कर्मचारियों के दुर्व्यवहार को लेकर विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को युवा कांग्रेस जिला कोरबा ने जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में NHAI अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए CG-12 पासिंग घरेलू वाहनों एवं स्थानीय निवासियों को टोल फ्री करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर और दीपक वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। संगठन ने आरोप लगाया कि जिले में संचालित चोटिया, मदनपुर, बगदेवा और कोथारी टोल प्लाजाओं में आम लोगों से जबरन वसूली की जा रही है और कर्मचारियों का व्यवहार भी अत्यंत खराब है।

युवा कांग्रेस के जिला महासचिव मधुसूदन दास ने कहा कि कोरबा एक आदिवासी एवं कृषि प्रधान जिला है, जहां किसानों और स्थानीय लोगों को दिन में कई बार आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में हर बार टोल टैक्स देना आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही वाहन खरीदते समय रोड टैक्स लेती है, इसके बावजूद घरेलू वाहनों से टोल वसूली अनुचित है।

उन्होंने टोल प्लाजाओं की अव्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाते हुए बताया कि सड़कों पर लाइट की व्यवस्था नहीं है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। टोल के आसपास अवैध पार्किंग और जानवरों की मौजूदगी भी हादसों को न्योता दे रही है। इसके अलावा टोल कर्मचारियों पर ओवरलोड राखड़ गाड़ियों को अवैध रूप से पास कराने के लिए मिलीभगत के आरोप भी लगाए गए।

संगठन ने मांग की है कि सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में टोल प्रबंधन की लापरवाही पर अपराध दर्ज किया जाए तथा अवैध पार्किंग और ओवरलोड परिवहन की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस मौके पर असंगठित कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबलू मारवा, जिला सचिव धनंजय राठौर, अदनान मेमन, प्रमोद काकरे, यशवर्धन, साहिल, कमलकिशोर चंद्रा, प्रभात कुमार, राम चौहान सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read more :- दिनदहाड़े भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली समेत 3 गिरफ्तार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य...

More Articles Like This

- Advertisement -