कोरबा में मनाई जाएगी ‘नारद जयंती’ पत्रकारिता सम्मान समारोह में जुटेंगे पत्रकार व बुद्धिजीवी

Must Read

कोरबा में मनाई जाएगी ‘नारद जयंती’ पत्रकारिता सम्मान समारोह में जुटेंगे पत्रकार व बुद्धिजीवी

नमस्ते कोरबा : देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर कोरबा जिले में भव्य पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 24 मई 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से विवेकानंद सेवा सदन, बुधवारी बायपास रोड में आयोजित होगा

कार्यक्रम का मुख्य विषय “डिजिटल माध्यम और सांस्कृतिक दासता: भारतीय परिप्रेक्ष्य में सोशल मीडिया की भूमिका” रखा गया है, जिसमें आधुनिक दौर में मीडिया के प्रभाव और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा होगी।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद कुमार राय (महाप्रबंधक संचालन, कुसमुण्डा क्षेत्र) उपस्थित रहेंगे, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती प्रियंका कौशल (संपादक, भारत एक्सप्रेस नेशनल न्यूज चैनल, रायपुर) अपने विचार रखेंगी।कार्यक्रम का आयोजन देवर्षि नारद जयंती समिति, जिला कोरबा द्वारा किया जा रहा है। समिति ने जिले के सभी पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Read more :- महाराणा प्रताप चौक–बुधवारी बाजार में निगम की बड़ी कार्रवाई, ग्रीन कॉरिडोर के नाम पर अतिक्रमण हटाया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,670SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कसडोल आत्मानंद स्कूल में नकल कांड से बवाल: 45° गर्मी में ABVP का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई के आश्वासन पर थमा आंदोलन

कसडोल आत्मानंद स्कूल में नकल कांड से बवाल: 45° गर्मी में ABVP का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई के आश्वासन पर...

More Articles Like This

- Advertisement -