*बिना ऑपरेशन और वेंटिलेटर के सिर की गंभीर चोट का सफल इलाज, शिवाय हॉस्पिटल के डॉ. दिविक मित्तल की बड़ी उपलब्धि*
नमस्ते कोरबा : शहर के शिवाय हॉस्पिटल में एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है। वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. दिविक मित्तल ने सिर की गंभीर चोट से पीड़ित एक महिला का बिना ऑपरेशन और बिना वेंटिलेटर के सफल उपचार कर नई मिसाल पेश की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरामशीन निवासी श्रीमती बुंदकुंअर कैवर्त्य (पति संतोष कुमार) के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। उनकी स्थिति को देखते हुए मामला काफी जटिल माना जा रहा था, जहां सामान्यतः ऑपरेशन और वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़ सकती थी।
लेकिन शिवाय हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद डॉ. दिविक मित्तल ने अपनी विशेषज्ञता और सूझबूझ से मरीज का इलाज बिना सर्जरी के ही किया। खास बात यह रही कि पूरे उपचार के दौरान मरीज को वेंटिलेटर (जीवन रक्षक प्रणाली) की जरूरत भी नहीं पड़ी।
डॉ. मित्तल की निगरानी में दिए गए सटीक और समय पर उपचार के चलते मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हुआ और अंततः वह पूरी तरह स्वस्थ हो गईं। इस सफल उपचार ने न केवल मरीज और उनके परिवार को राहत दी, बल्कि कोरबा जिले में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञता पर भी विश्वास मजबूत किया है।
मरीज के परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिला सही इलाज उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
स्वास्थ्य क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि इस तरह के जटिल मामलों में बिना ऑपरेशन और वेंटिलेटर के सफल उपचार डॉक्टर की कुशलता और अनुभव को दर्शाता है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।











