विद्युत कामगार समिति के अध्यक्ष राजेश दुबे के नेतृत्व में FCI राज्य समिति सदस्य बनने पर रामनारायण सोनी का भव्य स्वागत
नमस्ते कोरबा : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ नेता रामनारायण सोनी के छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय खाद्य निगम (FCI) की राज्य स्तरीय समिति में सदस्य नियुक्त होने पर शहर में हर्ष का माहौल रहा। विद्युत कामगार कल्याण समिति के तत्वावधान में रविशंकर शुक्ला नगर में उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समिति सदस्य एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूल-मालाओं से श्री सोनी का आत्मीय अभिनंदन किया। उपस्थित जनसमूह ने नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि रामनारायण सोनी लंबे समय से सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और जनता के बीच लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। लोगों ने विश्वास जताया कि वे राज्य स्तरीय समिति में रहकर मजदूरों, गरीबों और आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।

कार्यक्रम के पश्चात सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कपिलेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
अंत में मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार किया गया तथा सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार दुबे, उपाध्यक्ष मनोज रत्न पारखी एवं तिलक ध्रुव, सचिव मुकेश सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता सहित अजय शर्मा, करमजीत भारद्वाज, अजित सेन, प्रवीण रत्नपारखी, शिव यादव, विजय जायसवाल, अजय वैष्णव, अनिल मिश्रा, कृष्णा द्विवेदी, मुन्ना, कमल तिवारी, करण ठाकुर एवं जुबेर खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।










