*कांग्रेस की जांच समिति पहुंची वेदांता पावर प्लांट,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले,दोषियों पर हो कार्रवाई*

Must Read

*कांग्रेस की जांच समिति पहुंची वेदांता पावर प्लांट,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले,दोषियों पर हो कार्रवाई*

नमस्ते कोरबा: वेदांता थर्मल पावर प्लांट में हुए हादसे में 25 मजदूरों की मौत के मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की गठित समिति शुक्रवार को प्लांट पहुंची। समिति ने प्लांट प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली व हादसे से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जवाब मांगा।
जांच समिति का नेतृत्व पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया।

उनके साथ पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल, पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, विधायक रामकुमार यादव, अटल श्रीवास्तव, बालेश्वर साहू, राघवेंद्र सिंह, शेषराज हरवंश, फूलसिंह राठिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल, राजेश अग्रवाल और मुकेश राठौर मौजूद रहे। समिति ने वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट, सिंघीतराई में प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों से चर्चा की।

इस दौरान ओएंडएम हेड सुशीम बेहरा, एनजीएसएल प्लांट हेड राजेश सक्सेना, मेंटेनेंस हेड सुशील कुमार, ऑपरेशन हेड सरोज प्रसाद, अमोल महले और देवेंद्र कुमार पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस समिति ने हादसे से जुड़े कुछ निर्धारित बिंदुओं पर लिखित जानकारी मांगी है।

प्रबंधन ने इसके लिए तीन दिन का समय मांगा है।
बैठक के बाद पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि हादसे की तीन स्तर पर जांच चल रही है। जिला स्तर पर एसडीएम के नेतृत्व में जांच हो रही है। राज्य स्तर पर कमिश्नर की अगुवाई में जांच जारी है, जबकि केंद्र सरकार के निर्देश पर केंद्रीय तकनीकी टीम भी मामले की जांच कर रही है।

कांग्रेस की जांच समिति भी पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है ताकि हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सके। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी अधिकारी या ठेका कंपनी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में जांच पूरी होने के बाद ही गिरफ्तारी का प्रावधान होता है।

संभवतः इसी वजह से अब तक पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद समिति ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी चर्चा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर मौजूद रहे।

Read more :- कोरबा में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से राहत पर जनजीवन अस्त-व्यस्त

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,670SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से राहत पर जनजीवन अस्त-व्यस्त

कोरबा में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से राहत पर जनजीवन अस्त-व्यस्त नमस्ते कोरबा :-  दिनभर की तेज धूप...

More Articles Like This

- Advertisement -