पत्रकारों की मजबूती पर जोर, CJU की नई टीम गठित जितेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में बनेगी मजबूत इकाई
नमस्ते कोरबा : स्थानीय पंचवटी विश्राम गृह में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन (CJU) की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह यूनियन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ), नई दिल्ली से संबद्ध है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत ने की।
बैठक के दौरान पत्रकार हित, संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकजुटता में है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संगठन को ब्लॉक स्तर तक सक्रिय किया जाएगा।
नई कार्यकारिणी का गठन
बैठक में जिला इकाई के सुचारू संचालन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
संरक्षक के रूप में राजेन्द्र कुमार पालीवाल, विजय खेत्रपाल, रवि पी. सिंह और रमेश राठौर को शामिल किया गया है।
कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा बनाए गए हैं।
जिला उपाध्यक्ष पद पर लखन गोस्वामी तथा महिला उपाध्यक्ष के रूप में भगवती भंडारी (मिली) को जिम्मेदारी दी गई है।
महासचिव कुश शर्मा, सचिव संतोष सारथी, सह-सचिव (महिला) आशा ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा बनाए गए हैं।मीडिया प्रभारी अजय अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कमलेश तिवारी, भोला केंवट, गणेशराम सूर्यवंशी, दीपा नायर, रजनी चौहान, प्रतिमा सरकार, नरेंद्र राठौर और विवेक साहू को शामिल किया गया है।
बैठक में मौजूद वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने नई टीम का स्वागत करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही, जिन्होंने संगठन की नीतियों और दिशा पर सहमति जताई।
Read more :- “अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश” पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला










