Breaking :- कोरबा में चलती कार बनी आग का गोला, जेलगांव चौक पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Must Read

Breaking :- कोरबा में चलती कार बनी आग का गोला, जेलगांव चौक पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

नमस्ते कोरबा :- दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग जेलगांव चौक के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान वाहन में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार दर्री से कटघोरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन सड़क किनारे रोका और बाहर निकाल आए। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया। बाद में दमकल टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read more :- “अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश” पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,660SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पत्रकारों की मजबूती पर जोर, CJU की नई टीम गठित जितेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में बनेगी मजबूत इकाई

पत्रकारों की मजबूती पर जोर, CJU की नई टीम गठित जितेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में बनेगी मजबूत इकाई नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -