NEET रद्द: छात्रों के लिए राहत बनी PW कोरबा की पहल, 15 मई से फ्री क्लासेस व टेस्ट सीरीज शुरू
नमस्ते कोरबा। NEET परीक्षा रद्द होने के बाद जहां एक ओर छात्रों और अभिभावकों में निराशा का माहौल है, वहीं दूसरी ओर कोरबा के Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala ने छात्रों के हित में बड़ी पहल करते हुए RE-NEET 2026 की तैयारी के लिए मुफ्त कक्षाएं और फ्री टेस्ट सीरीज शुरू करने की घोषणा की है। यह पहल 15 मई से शुरू होगी।
परीक्षा रद्द होने की खबर से कई छात्र मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित हुए हैं। वर्षों की मेहनत के बाद अचानक आए इस फैसले ने छात्रों के आत्मविश्वास को झटका दिया है। खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के सामने तैयारी को लेकर नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।
ऐसे समय में PW कोरबा ने आगे आकर छात्रों को संबल देने का काम किया है। संस्थान द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यह पहल छात्रों के आत्मविश्वास को बनाए रखने और उन्हें बिना किसी आर्थिक दबाव के दोबारा तैयारी का अवसर देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
संस्थान का कहना है कि, “हम समझते हैं कि इस समय कई छात्र टूट चुके हैं, लेकिन उनका सपना अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्हें सिर्फ एक नई शुरुआत की जरूरत है और इस सफर में PW कोरबा हर कदम पर उनके साथ खड़ा रहेगा।”
इस पहल के तहत छात्रों को गुणवत्तापूर्ण NEET तैयारी, नियमित टेस्ट सीरीज, डाउट सेशन और अनुभवी फैकल्टी का मार्गदर्शन पूरी तरह नि:शुल्क दिया जाएगा। साथ ही अनुशासित अध्ययन वातावरण भी सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि छात्र फिर से पूरी मजबूती के साथ परीक्षा की तैयारी कर सकें।
PW कोरबा ने पिछले वर्षों में शानदार परिणाम देते हुए अपनी मजबूत पहचान बनाई है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में यहां के छात्रों ने 98% तक अंक प्राप्त किए हैं, वहीं कई विद्यार्थियों ने गणित, विज्ञान और SST जैसे विषयों में 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी छात्रों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है।
संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसा विश्वास कायम करना है जहां अभिभावक गर्व से कह सकें कि “बच्चों का भविष्य बनाने के लिए कोरबा ही काफी है।”
छात्रों के लिए संदेश देते हुए कहा गया कि, “मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। जो गिरकर फिर उठते हैं, वही इतिहास बनाते हैं। यह समय हार मानने का नहीं, बल्कि फिर से पूरी ताकत के साथ उठ खड़े होने का है।”
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 7880189142
Read more :- मौत का रास्ता बना बालको नगर रिंग रोड: जर्जर डेंगुरनाला पुल से हर दिन गुजर रही जिंदगी दांव पर











