कोरबा मेडिकल कॉलेज में गंभीर लापरवाही,ऑपरेशन के बाद रॉड डाली,स्क्रू लगाना भूले डॉक्टर, दो दिन बाद खुली पोल

Must Read

कोरबा मेडिकल कॉलेज में गंभीर लापरवाही,ऑपरेशन के बाद रॉड डाली,स्क्रू लगाना भूले डॉक्टर, दो दिन बाद खुली पोल

नमस्ते कोरबा ::  कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल महिला के पैर का ऑपरेशन तो कर दिया गया, लेकिन डॉक्टर रॉड लगाने के बाद जरूरी स्क्रू लगाना ही भूल गए,

हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर चूक का खुलासा ऑपरेशन के दो दिन बाद हुआ, जब महिला की स्थिति जानने एक्सरे कराया गया। एक्सरे में सामने आया कि रॉड के ऊपरी हिस्से में स्क्रू लगाया गया है, लेकिन नीचे का स्क्रू गायब है।

जानकारी के मुताबिक छुरी निवासी भूरी मरकाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई थी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया, लेकिन अब ऑपरेशन में लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि महिला का दोबारा ऑपरेशन कर स्क्रू लगाया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एम.एस डॉ. गोपाल कंवर इस पूरे मामले को लापरवाही मानने से इंकार करते नजर आए। घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Read more :- सी.एम्. मना रहे सुशासन तिहार, कोरबा में चल रही कमीशनखोरी की बयार: जयसिंह

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,730SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सद्गुरु कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस पर उमड़ी श्रद्धा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने टेका मत्था, दिया समरस समाज का संदेश

सद्गुरु कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस पर उमड़ी श्रद्धा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने टेका मत्था, दिया समरस समाज...

More Articles Like This

- Advertisement -