महतारी वंदन योजना की e-KYC में गड़बड़ी के आरोप,महिलाओं से 50-70 रुपये वसूली, पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन,कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

Must Read

महतारी वंदन योजना की e-KYC में गड़बड़ी के आरोप,महिलाओं से 50-70 रुपये वसूली, पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन,कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

नमस्ते कोरबा :- राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत कराई जा रही e-KYC प्रक्रिया में अनियमितता और अवैध वसूली के आरोप सामने आए हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्षद रवि सिंह चंदेल शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य पार्षदों ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी, कोरबा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि योजना के हितग्राहियों की e-KYC प्रक्रिया के लिए अधिकृत चॉइस सेंटरों में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि ली जा रही है। जबकि शासन द्वारा यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है, इसके बावजूद कई केंद्रों में महिलाओं से 50 से 70 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।

राताखार बस्ती की महिलाओं ने भी शिकायत की है कि उनसे e-KYC कराने के नाम पर पैसे लिए गए। इससे गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में सभी CSC एवं चॉइस सेंटर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि किसी भी हितग्राही से शुल्क न लिया जाए,जबकि केवाईसी के लिए सीएससी एवं चॉइस सेंटर संचालकों को राज्य सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है,

ज्ञापन में टीपी नगर क्षेत्र के राताखार का उदाहरण देते हुए बताया गया है कि शिकायतों के बावजूद संबंधित चॉइस सेंटर संचालकों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। साथ ही विभागीय अधिकारियों पर भी लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं।

पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Read more :- “सजग कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने बालको में ट्रांसपोर्टरो और प्रबंधन की बैठक ली ,यातायात नियमों पर कड़ा रुख

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -