“सजग कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने बालको में ट्रांसपोर्टरो और प्रबंधन की बैठक ली ,यातायात नियमों पर कड़ा रुख

Must Read

“सजग कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने बालको में ट्रांसपोर्टरो और प्रबंधन की बैठक ली ,यातायात नियमों पर कड़ा रुख

नमस्ते कोरबा :- जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना बालको नगर क्षेत्रांतर्गत बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों एवं प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विशेष रूप से रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल ने की। इस दौरान सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी बालको युवराज तिवारी सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रात्रि में रेडियम टेप अनिवार्य

बैठक में अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी भारी वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों के पीछे रेडियम (रिफ्लेक्टिव टेप) लगाना अनिवार्य किया गया है।

जल्द शुरू होगा विशेष चेकिंग अभियान

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में विशेष अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग की जाएगी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं मालिकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।

नियम तोड़ने पर चालान और लाइसेंस निलंबन तय

साथ ही गंभीर उल्लंघन की स्थिति में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु सक्षम प्राधिकारी को प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदार परिवहन व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Read more :- *बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन*

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जितेन्द्र सिंह राजपूत कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने दी कमान

जितेन्द्र सिंह राजपूत कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने दी कमान नमस्ते कोरबा । छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन...

More Articles Like This

- Advertisement -