घरेलू विवाद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया

Must Read

घरेलू विवाद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया

नमस्ते कोरबा : कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के पटेल पारा (समेरा) गावों में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

मिली जानकारी के अनुसार केवल सिंह (24 वर्ष) किसी पारिवारिक विवाद से परेशान होकर गांव के पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और जान देने की कोशिश करने लगा। घटना सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया।

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बावजूद युवक लंबे समय तक टावर पर ही डटा रहा, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी रही। करीब दो घंटे तक लगातार प्रयास और समझाइश के बाद आखिरकार दोपहर लगभग 1 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के बाद युवक को सुरक्षित हिरासत में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Read more :- निहारिका शराब दुकान के बाहर बवाल: आए दिन हो रहे मारपीट से जाम और दहशत का माहौल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और आरोपी...

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक...

More Articles Like This

- Advertisement -