Lenskart विवाद पर कोरबा में विहिप-बजरंग दल का कड़ा रुख, स्टोर्स का किया निरीक्षण

Must Read

Lenskart विवाद पर कोरबा में विहिप-बजरंग दल का कड़ा रुख, स्टोर्स का किया निरीक्षण

नमस्ते कोरबा :- हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, कोरबा ने सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि हिंदू समाज की आस्था, परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि Peyush Bansal के बयानों और जमीनी स्थिति में अंतर सामने आने से समाज में नाराजगी व्याप्त है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि धार्मिक प्रतीकों और परंपराओं का सम्मान सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

इसी क्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न Lenskart स्टोर्स का भ्रमण किया। इस दौरान कर्मचारियों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया गया कि यदि उन पर किसी प्रकार का दबाव बनाया जाता है, तो वे संगठन से संपर्क कर सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्टोर में मौजूद कर्मचारियों को तिलक लगाकर और कलावा पहनाकर हिंदू परंपराओं के सम्मान का संदेश दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि संगठन हर परिस्थिति में कर्मचारियों के साथ खड़ा रहेगा।

विहिप-बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि हिंदू आस्था के साथ किसी प्रकार का भेदभाव जारी रहता है, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने दोहराया कि धर्म, संस्कृति और सम्मान की रक्षा के लिए वह सदैव प्रतिबद्ध है।

Read more :- महिला आरक्षण : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले अधूरा कानून देश और महिलाओं दोनों के साथ अन्याय 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कोल पिच में लगी आग पर पाया गया काबू**नगर सेना, अग्निशमन एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की संयुक्त कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना**कलेक्टर ने दिए...

*कोल पिच में लगी आग पर पाया गया काबू**नगर सेना, अग्निशमन एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की संयुक्त कार्रवाई से...

More Articles Like This

- Advertisement -