कोरबा के CSEB कॉलोनी में विशाल पेड़ गिरा, पार्किंग शेड क्षतिग्रस्त

Must Read

कोरबा के CSEB कॉलोनी में विशाल पेड़ गिरा, पार्किंग शेड क्षतिग्रस्त

नमस्ते कोरबा :- शहर के कोरबा पूर्व स्थित CSEB कॉलोनी में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। SE-303 के पास खड़ा एक विशाल सरई का पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिससे वहां बना वाहन पार्किंग शेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ का कुछ हिस्सा सड़क तक फैल जाने से कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ।

घटना के समय स्थल पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि यह घटना कुछ देर पहले या बाद में होती, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

बताया जा रहा है कि उक्त स्थान कॉलोनी का व्यस्त क्षेत्र है, जहां रोजाना लोगों की आवाजाही और वाहनों की पार्किंग रहती है। ऐसे में पेड़ गिरने की घटना ने कॉलोनीवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों का कहना है कि क्षेत्र में जर्जर एवं खतरनाक पेड़ों को लेकर पूर्व में कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया है। जनदर्शन में भी यह मामला उठाया जा चुका है, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार खतरनाक पेड़ों की छंटाई एवं हटाने के लिए राशि स्वीकृत होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं हो सका है, जिससे विभागीय उदासीनता उजागर हो रही है।

इधर, मानसून के नजदीक आते ही ऐसे हादसों की आशंका और बढ़ गई है। हर वर्ष आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे कॉलोनीवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।

वार्ड पार्षद राकेश वर्मा ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक गंभीर चेतावनी है। उन्होंने संबंधित विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर खतरनाक पेड़ों की छंटाई एवं हटाने की मांग की है।

कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि संभावित खतरे को देखते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Read more :- Lenskart विवाद पर कोरबा में विहिप-बजरंग दल का कड़ा रुख, स्टोर्स का किया निरीक्षण

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -