एनकेएच में जॉइंट रिप्लेसमेंट से मरीजों को राहत, तीन सफल सर्जरी ने दर्द से बदली जिंदगी

Must Read

एनकेएच में जॉइंट रिप्लेसमेंट से मरीजों को राहत, तीन सफल सर्जरी ने दर्द से बदली जिंदगी

नमस्ते कोरबा। जिले के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है कि न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) में जॉइंट रिप्लेसमेंट की आधुनिक सुविधा अब नियमित रूप से उपलब्ध है। अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के कारण अब लोगों को बड़े ऑपरेशन के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

हाल ही में कुसमुंडा-गेवरा की 70 वर्षीय सोनमती का सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. चंदानी और उनकी टीम ने करीब 45 मिनट में किया। ऑपरेशन के दूसरे दिन ही मरीज ने वॉकर के सहारे चलना शुरू कर दिया और तीसरे ही दिन में बिना सहारे चलने लगीं। कुछ दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इसी क्रम में गेवरा निवासी 58 वर्षीय कमलेश का भी दाएं घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दो दिन बाद ही उन्होंने फिजियोथेरेपी के जरिए चलना शुरू कर दिया और दर्द से काफी राहत मिली। वहीं कोरबा की 70 वर्षीय मीरा बक्शी का भी बाएं घुटने का सफल ऑपरेशन कर उन्हें लंबे समय से चल रहे दर्द से निजात दिलाई गई।

डॉक्टरों के अनुसार, सभी मरीजों को सर्जरी के दूसरे दिन से ही वॉकर की मदद से चलाया गया और जल्द ही वे बिना सहारे चलने लगे। नियमित फिजियोथेरेपी से उन्हें तेजी से रिकवरी मिली।

डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि घुटनों के दर्द को नजरअंदाज न कर समय पर इलाज कराना जरूरी है। एनकेएच प्रबंधन के मुताबिक, अस्पताल में अब तक 200 से अधिक सफल जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की जा चुकी हैं, जिनमें घुटना, कूल्हा और कंधे के ऑपरेशन शामिल हैं। इस सुविधा से जिले के मरीजों को कम खर्च में बेहतर और त्वरित उपचार स्थानीय स्तर पर ही मिल रहा है।

Read more :- एनकेएच में आज हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहंती देंगे अपनी सेवाएं,कोरबा में हृदय रोगियों के लिए बड़ी राहत, रायपुर के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं उपलब्ध

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में आधी रात ‘बोलेरो गैंग’ का आतंक : ASI के बेटे को कुचलने की कोशिश,पत्रकार पर जानलेवा हमला और लूट,वीडियो आया सामने

कोरबा में आधी रात ‘बोलेरो गैंग’ का आतंक : ASI के बेटे को कुचलने की कोशिश,पत्रकार पर जानलेवा हमला...

More Articles Like This

- Advertisement -