जंगलों में घिरा गांव सड़क-बिजली-पानी के बिना जूझती जिंदगी,30 धनुहार परिवारों का सवाल क्या यही है विकास?

Must Read

जंगलों में घिरा गांव सड़क-बिजली-पानी के बिना जूझती जिंदगी,30 धनुहार परिवारों का सवाल क्या यही है विकास?

नमस्ते कोरबा :- सरकार भले ही गांव-गांव विकास पहुंचाने के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और ही तस्वीर बयां करती है। कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत सपलवा गांव का आश्रित ग्राम छिंदपहरी आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है।

घने जंगलों और कच्चे ऊबड़-खाबड़ रास्तों के बीच बसे इस गांव तक पहुंचना ही किसी चुनौती से कम नहीं है। यहां रहने वाले करीब 30 धनुहार आदिवासी परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। न पक्की सड़क, न स्थायी बिजली और न ही साफ पेयजल इन तीनों की कमी ने यहां के जीवन को बेहद कठिन बना दिया है।

सबसे चिंताजनक स्थिति तब सामने आती है जब गांव में कोई बीमार पड़ता है। अस्पताल तक पहुंचने के लिए मरीजों को खाट या कंधे पर उठाकर कई किलोमीटर दूर ले जाना पड़ता है। बरसात के दिनों में यह रास्ता और भी जोखिम भरा हो जाता है।

शिक्षा की स्थिति भी दयनीय है। बिजली और संसाधनों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे उनका भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है। गांव में सोलर पैनल जरूर लगाए गए हैं, लेकिन वह स्थायी समाधान नहीं बन पाए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें नियमित और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति दी जाए।

प्रश्न यह उठता है कि जब शासन द्वारा विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत किए जा रहे हैं और योजनाओं का क्रियान्वयन भी बताया जा रहा है, तब छिंदपहरी जैसे गांव अब तक इन सुविधाओं से क्यों वंचित हैं।

आवश्यक है कि प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान दे और छिंदपहरी जैसे दूरस्थ गांवों तक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करे। विकास के दावे तभी सार्थक माने जाएंगे, जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

Read more :- रामपुर हाउसिंग बोर्ड में बड़ा हादसा टला: छज्जा गिरा, परिवार बाल-बाल बचा,रखरखाव की कमी बनी खतरा, हजारों का सामान मलबे में दबा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

भीषण सड़क हादसा: कोरबा के SECL कर्मी समेत माता-पिता की दर्दनाक मौत,

भीषण सड़क हादसा: कोरबा के SECL कर्मी समेत माता-पिता की दर्दनाक मौत नमस्ते कोरबा :- एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

More Articles Like This

- Advertisement -